ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी बाजार के डेम रोड में चौकीदार सुधीर तांती गदाल गांव निवासी को बौंसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ब्रेथ एनालाइजर में शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद बौंसी रेफरल अस्पताल में चिकित्सक के द्वारा भी मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि की गई। बताया जाता है कि, चौकीदार डेम रोड के गणेश चित्र मंदिर सिनेमा
हॉल के पास शराब पीकर हंगामा कर रहा था। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने बौंसी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चौकीदार को जेल भेज दिया गया है। वहीं शराबियों में गिरफ्तारी को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें