ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखंड क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ता इन दिनों बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान हैं। उमस भरी गर्मी में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से 33 केवीए एसटी लाइन के 5 इंसुलेटर के क्षतिग्रस्त हो जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जिसके कारण शुक्रवार की पूरी रात बिना बिजली के लोगों को रहना पड़ा है। शनिवार को विद्युत आपूर्ति 10:00
बजे के बाद बहाल की गई। लेकिन पुनः ढाई घंटे के बाद मरमति के नाम पर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे क्षेत्र से जुड़े श्यामबाजार, चांदन डैम सहित एक सौ से ज्यादा गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। फॉल्ट की जानकारी मिलने के बाद विद्युत विभाग के कर्मियों के द्वारा भारी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त इंसुलेटर को बदला गया और विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं पेयजल की भी किल्लत विद्युत के कारण हो गई। करीब 12 घंटे के बाद फाल्ट को ठीक किया जा सका।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें