ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता के अलावे पुलिस पदाधिकारी ज्योति कुमारी, उमेश कुमार प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे। अंचलाधिकारी ने बताया कि, जनता दरबार में जमीनी विवाद
से जुड़े कहीं मामले आए। मामलों से संबंधित आवेदन लिया गया है। जिसकी पड़ताल की जाएगी। बताया जा रहा है कि, जमीन विवाद से जुड़े एक मामले का निष्पादन किया गया है। बताया गया कि, जिन जिन मामलों का निष्पादन नहीं हो पाया अगले जनता दरबार में मामले का निष्पादन किया जाएगा।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें