Bounsi News: जिलाधिकारी ने पत्नी सहित पूरे परिवार के साथ मधुसूदन मंदिर सहित विभिन्न जगहों में की पूजा-अर्चना

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने पत्नी और अपनी मां के साथ शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की। सुबह में सबसे पहले ऐतिहासिक मधुसूदन मंदिर में भगवान मधुसूदन का पंचामृत स्नान करवाया गया। मंदिर के पंडितों द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई गई। मालूम हो कि, कुड़रो गांव के कथावाचक गौरव चंद्र शास्त्री के विशेष बुलाने पर जिलाधिकारी बौंसी मधुसूदन मंदिर पहुंचे थे। यहां के बाद ठीक सामने स्थित निकेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। यहां के बाद गुरुधाम आश्रम में शिव पंचायतन शिवालय में जलाभिषेक किया। गुरुधाम आश्रम के पंडित देवनारायण शर्मा, गंगाधर मिश्र, राजकुमार झा, नंदन शर्मा, लालमटिया 



गांव निवासी धीरज पांडे सहित अन्य के द्वारा जलाभिषेक और श्रृंगार पूजा कराया गया। इसके पूर्व श्यामा चरण लाहिरी महाशय और काशी पति सान्याल सहित विभिन्न गुरुओं की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। आश्रम परिसर में भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां की विस्तृत जानकारी गुरु भाइयों से प्राप्त की। गुरुधाम आश्रम में पूजा अर्चना के बाद वेद विद्यापीठ में पढ़ाई कर रहे दर्जनों बटुकों से मिलने उनके आश्रम पहुंचे। जहां बटुकों के द्वारा ऋग्वेद और सामवेद श्लोक का सस्वर पाठ कर जिलाधिकारी को सुनाया गया। आश्रम में प्राचीन शिक्षा पद्धति देखकर जिलाधिकारी काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने कहा कि, आज के समय में संस्कृति को जीवंत रखने के लिए संस्कृत की पढ़ाई अति आवश्यक है। यहां के बाद जिलाधिकारी योग पीठ आश्रम भी गए। इस मौके पर मुख्य रूप से नंदन शर्मा, श्याम सिंह, सोनी दुबे सहित अन्य मौजूद थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें