Bounsi News: तालाब खुदाई में हुई गड़बड़ी के कारण नाराज हुए डीडीसी, मांगा गया स्पष्टीकरण

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। डीडीसी कौशलेंद्र कुमार के द्वारा प्रखंड कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा की समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने सभी आवास सहायक को विभागीय मानक के अनुसार आवास निर्माण को निर्देशित किया। समीक्षा के क्रम में लंबित आवास को अविलंब पूर्ण कराने के साथ-साथ किस्तों को नियमानुकूल भुगतान कराने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना में लंबित आवासों को पूर्ण कराने का निर्देश ग्रामीण आवास सहायक, संबंधित ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक को दिया। समीक्षा के में आवास की राशि देने में ग्रामीण आवास सहायक बगडूम्बा, चिलकारा, गोकुला, कैरी, कसबा मंदार, फागा, सांपडहर तथा सरूआ का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। सभी संबंधित आवास सहायक को समय में कमी लाने का निर्देश दिया। आवास की पूर्णता में एक से 19 जुलाई के बीच गोकुला तथा कुड़रो पंचायत का प्रदर्शन सबसे खराब था। बैठक में बीडीओ पंकज कुमार, सभी आवास सहायक एवं आवास पर्यवेक्षक मौजूद थे। मनरेगा की समीक्षा में पाया कि जुलाई 2022 के मानव दिवस सृजन लक्ष्य के विरुद्ध बगडूम्बा, कुडरो, बभनगामा का 

प्रदर्शन काफी निराशाजनक है। अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति द्वारा सृजित मानव दिवस में बगडूम्बा, दलिया, अंगारू जबड़ा, सांपडहर का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। महिलाओं द्वारा मानव दिवस सृजन में अंगारू जबड़ा का प्रदर्शन प्रखंड के अन्य सभी ग्राम पंचायत से कम पाया गया। प्रतिदिन ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्य में एस्टीमेट लेबर इंगेजमेंट में बगडुंबा का प्रदर्शन काफी निराशाजनक था। आधार सीडिग में असनाहा, बभनगामा, बगडूम्बा का प्रदर्शन काफी कम था, वहीं आधार आधारित भुगतान में बभनगामा, बगडूम्बा, चिलकारा,डहुआ, कसवा मंदार तथा फागा आदि का प्रदर्शन निराशाजनक था। इसके बाद डीडीसी अंगारू जबड़ा पंचायत के कुशमाहा में गुअरना पोखर की खोदाई कैरी पंचायत के गजियाडीह में तालाब का जीर्णोद्धार तथा नयागांव पंचायत के गुड़िया में बड़का बांध की खोदाई का निरीक्षण किया। इसकी गुणवत्ता काफी खराब मिली। इसपर संबंधित पंचायत रोजगार सेवक, अभियंता, तकनीकी सहायक तथा कार्यक्रम पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीडीसी ने बताया कि स्पष्टीकरण के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें