Bounsi News: बासुकीनाथ जाने वाले कांवरियों की शिविरों के द्वारा की जा रही सेवा

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। भागलपुर हंसडीहा मार्ग के जरिए बासुकीनाथ जाने वाले कांवरियों की सेवा शिविरों के द्वारा लगातार की जा रही है। रविवार की देर रात तक इस मार्ग से हजारों डाक बम का जत्था बासुकीनाथ के लिए रवाना हुआ। प्रखंड क्षेत्र में जगह जगह स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा शिविर लगाकर कांवरियों की सेवा की गई। बौंसी प्रखंड के श्याम बाजार में युवाओं द्वारा शिविर लगाकर डाक बमों की विशेष सेवा की जा रही है। श्यामबाजार के साथ साथ बौंसी बाजार स्थित डाक बम सेवा समिति शिविर, गुरुधाम पेट्रोल पंप समीप शिव आश्रम सेवा शिविर, मारवाड़ी युवा मंच सेवा शिविर के अलावे मरचुन जंगल समीप मानव सेवा संघ शिविर और शिव पार्वती धाम शिविर में कांवरियों को नींबू चाय, विभिन्न तरह के फल, मिठाइयां, दवाई, गर्म पानी, ठंडा पानी, दर्द का 




मरहम सहित अन्य साधनों से श्रद्धा भाव से डाक बमों के साथ दौड़ लगाते हुए सेवा में लोग लगे हुए थे। डाक बामों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो। इसके लिए इंस्पेक्टर अमेरिका राम, अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय अपने-अपने वाहनों से गश्त लगा रहे थे। जबकि मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए जगह-जगह पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ महिला एवं पुरुष कॉन्स्टेबल को भी तैनात किया गया था। कई जगहों पर असामाजिक तत्वों के साथ पुलिसकर्मियों ने दंडात्मक कार्रवाई भी की है। संध्या 7:00 बजे के बाद जल अर्पण करने वाले डाक कावरियों का हुजूम इस रास्ते से बासुकीनाथ धाम जाने के लिए उमर पड़ा। कांवरियों के हुजूम से पूरा पथ केसरियामयी हो गया था। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें