Rewari News : रोडवेज डिपो परिसर में ऑल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ की बैठक हुई

ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : रोडवेज डिपो परिसर में ऑल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान अशोक खोखर ने की जबकि मंच संचालन राज्य उपप्रधान अजय यादव ने किया। बैठक में परिचालक का पे ग्रेड बढ़ाने, रिस्क एलाउंस व पेंडिंग बोनस देने तथा वर्ष 2016 में चालको को नियुक्ति तिथि से पक्का करने आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विभाग में नई बसें लाने व स्थाई भर्ती करने की भी सरकार से मांग की गई। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। 



नई कार्यकारिणी में निरंजन को चेयरमैन, दिनेश कुमार को प्रधान, सुनिल को वरिष्ठ उपप्रधान, योगेश जागंडा व सुरेश को उपप्रधान, होशियार को सचिव, हितेश यादव को कैशियर, राजेन्द्र खोड को सलाहकार, अजय यादव को मुख्य सलाहकार, हवा सिंह को प्रेस प्रवक्ता, राजेश को आडिटर, सुनिल हेल्पर को सह सचिव व खजान सिंह को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में नियुक्ति के बाद सभी पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया साथ ही सभी पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करने की बात कही।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें