Bounsi News: बुजुर्ग महिला10 दिन से लापता,अभी तक नहीं लग पाया कोई सुराग

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। जानकारी हो कि, पिछले 10 दिनों से लापता 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जिसको लेकर बौंसी थाना क्षेत्र के भागा गांव निवासी पीड़ित ने बौंसी थाने में आवेदन देकर अपनी बुजुर्ग नानी के गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई है और बौंसी थानाध्यक्ष से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नानी की बरामदगी की गुहार लगाई है। जानकारी देते हुए गांव निवासी पप्पू किस्कू ने बताया कि, 17 जुलाई को उसकी नानी स्वर्गीय चंदर हेंब्रम की पत्नी 


चुड़की सोरेन दवा लेने की बात कह कर घर से निकली थी। जिसके बाद से वह अब तक लापता है। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में हर जगह खोजबीन करने के बाद बौंसी थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, बुजुर्ग महिला की बरामदगी के लिए हर संभावित जगहों पर पुलिस के द्वारा तलास करवाई जा रही है। पुलिसकर्मियों को उसके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। महिला की तस्वीर भी जगह-जगह भिजवाने का कार्य किया जाएगा। परिजन नानी के नहीं मिलने से अत्यधिक परेशान हैं। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें