Bounsi News: पुलिस ने संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में रविवार की देर रात सुखनिया पुल समीप के जख बाबा स्थान से एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि, युवक कोई अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए सुनसान स्थान पर बैठा हुआ था। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, रविवार की रात बासुकीनाथ जाने वाले कांवरियों की भीड़ इस मार्ग पर बहुत ज्यादा थी। जिसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसी क्रम में एसआई अरविंद कुमार के द्वारा संदिग्ध अवस्था में बैठे हुए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाने लगी। तो 

युवक के द्वारा पहले अपना नाम गलत बताया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि युवक बाराहाट थाना क्षेत्र के धोबनी गांव निवासी मुस्लिम अंसारी का 24 वर्षीय पुत्र इजराइल अंसारी है। जो महिला कांवरियों के साथ छेड़खानी करने की घटना और किसी अपराध की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से बैठा हुआ था। बताया गया कि युवक नशेड़ी है और चोरी के कार्यों में भी सम्मिलित है। युवक के ऊपर दंडात्मक कार्यवाही करने के लिए अनुमंडल अधिकारी को आवेदन दिया गया है। ताकि आरोपी पर 109 की कार्रवाई की जा सके। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें