ग्राम समाचार,बांका,बिहार। जिला कांग्रेस कमेटी बांका के द्वारा ईडी के खिलाफ बीएसएनएल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया एवं गांधी चौक तक आक्रोश मार्च निकाला गया तथा ईडी और मोदी सरकार के खिलाफ उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को ईडी के द्वारा पूछताछ के लिए बुलाना दुर्भावना से ग्रसित केंद्र सरकार की हरकत है। इसके पूर्व हमारे पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को 5 दिन बुलाकर ईडी कार्यालय मे 60 घंटे की पूछताछ की गई। आज पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर है और मोदी सरकार से यह जानना चाहती है। नेशनल हेराल्ड केस में कोई लेन-देन नहीं हुआ कोई एफआईआर नहीं हुआ। चुनाव आयोग इस मामले को पहले ही खारिज कर चुकी है। ईडी के द्वारा इस मामले को 2015 में ही मामला बंद कर दिया था तो किस दुर्भावना के तहत कांग्रेस नेताओं को परेशान किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहां की, मोदी सरकार झूठ और जुमला की लगातार बारिश कर रही है। देश की जनता पिछले 8 सालों में मोदी जी के कार्यकाल में तबाह और बर्बाद हो चुकी है। सरकारी संस्थान बेचा जा रहा है। पेट्रोल, डीजल एवं गैस सिलेंडर का दाम आसमान छू रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सबसे निचले स्तर की ओर निरंतर गिर रही है। विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम हो रहा है। बेरोजगारी अपने चरम सीमा पर है। अग्निपथ योजना से युवाओं का भविष्य अंधकार में हो गया है। दुनिया की चौथी सबसे मजबूत सेना को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। एक तरफ चाइना हमारे सीमा में घुसकर सैकड़ों हजारों घर बना रहा है। जो सेटेलाइट तस्वीर से देखा जा सकता है। सुब्रमण्यम
स्वामी जी का बयान आया लद्दाख में मौजूद सेना के एक अधिकारी ने उन्हें बताया चीनी फौज भारतीय सीमा में लगातार आगे बढ़ रही है और मोदी जी कहते हैं वहां कोई घुसा हुआ नहीं है। इन सब बातों से देश का ध्यान भटकाने के लिए कभी ईडी कभी सीबीआई कभी हिंदू, मुस्लिम पाकिस्तान मुसलमान की आड़ लेकर सरकार भागना चाहती है। आज लोकतंत्र खतरे में है देश में विपक्षी नेताओं को भिन्न-भिन्न तरीके से परेशान करने की साजिश रची जा रही है। विपक्ष का मुंह बंद करना चाहती है। जिस कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाई पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने प्रधानमंत्री तत्काल में देश का चौमुखी विकास किया और अपनी हजारों करोड़ की संपत्ति देश के नाम कर दिया। जिस गांधी परिवार के दो दो प्रधानमंत्रियों ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने शरीर के खून का एक-एक कतरा देश को निछावर कर दिया। जिस सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद को दो-दो बार ठुकरा दिया उन जैसा त्यागी और सादगी पूर्ण जीवन जीने वाली भारतीय संस्कृति को अपने जीवन में आत्मसात करने बाली सोनिया गांधी जी को नेशनल हेराल्ड अखबार में मनी लॉन्ड्रिंग का झूठा आरोप लगाकर उनकी प्रतिष्ठा से खेलना चाह रही है। जिसे कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर अमरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और आज के कार्यक्रम के पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि, मोदी सरकार लोकतंत्र और संविधान को खतरे में डाल रही है। एक तरफ कांग्रेश अकेले ही मोदी सरकार का मुकाबला कर रही है। जो तानाशाही सरकार को पसंद नहीं है। नेशनल हेराल्ड मामला देश का ध्यान भटकाने और गुमराह करने की साजिश है। सच्चाई से भागने का तरीका है। पर्यवेक्षक ज्योति कुमार सिंह ने कहां की मोदी सरकार अपने कार्यकाल में देश की जनता को गुमराह करने के लिए तरह तरह का खेल खेल रही है और सस्ते नशा धर्म की पट्टी देश की जनता की आंखों पर बांधी है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मोदी जी के सभी मंसूबों पर पानी फेंकने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। मौके पर महेश प्रसाद यादव, संजय झा, सुरेश प्रसाद यादव, अजय कुमार सिंह, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, दिवाकर यादव, सुबोध मिश्र, आनंद कृष्ण सिंह, विनय कापरी, गिरीश शर्मा, प्रदीप चतुर्वेदी, सिंटू दास, उमेश महाराणा, पंकज कुमार मंडल, राजीव रंजन, बालेश्वर ठाकुर, चंपा देवी, मुनीर सिन्हा, प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद सिंह, टुनटुन यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें