ग्राम समाचार,चांदन,बांका। 14 जुलाई शुरू होने जा रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर गुरुवार 23 जुलाई को भागलपुर आयुक्त दयानिधान पाण्डेय एवं जिलाधिकारी अंशुल कुमार पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश एवं बांका जिले के दर्जनों प्रशासनिक पदाधिकारी ने किया कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को मद्येनजर रखतें हुए बिहार-झारखंड बॉर्डर दुम्मा सुल्तानगंज तक
कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। साथ ही कांवरिया पथ में पड़ने वाले धर्मशाला हड़खार, इनारावरण, अबरखा, जिलेबिया मोड़ आदि सरकारी धर्मशाला का विधि व्यवस्था का जायजा लिया। जिसमें साफ़ सफाई व मरम्मती रंग रोगन, पेय जल, बिजली, शौचालय, स्नानागार, के अलावा पुलिस कैंप से काफी संतुष्ट दिखे।मौके पर वीडियो राकेश कुमार सीओ प्रशांत शांडिल्य चांदन थाना अध्यक्ष नसीम खान कटोरिया थाना अध्यक्ष नीरज तिवारी बेलहर प्रक्षेत्र एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।
उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें