Bounsi News: पुलिस ने दो शराबियों को किया गिरफ्तार

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। पुलिस के द्वारा शराब के नशे में धुत दो युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के श्याम बाजार से पुलिस ने नशे में धुत दो शराबी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शराबी की पहचान झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के खिजुरमा गांव निवासी चंदन मुर्मू का 25 वर्षीय पुत्र एतवारी मुर्मू एवं पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के गोहरा गांव निवासी स्वर्गीय 

गणेश सोरेन का 21 वर्षीय पुत्र प्रेम सोरेन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, किसी काम से श्याम बाजार दोनों आए थे। दोनों युवक अत्यधिक नशे में थे। जिसे पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया। ब्रेथएनालाइजर से शराब की पुष्टि होने के बाद रेफरल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। बताया गया कि, दोनों युवकों को कल पुलिस अभिरक्षा में बांका भेजा जाएगा। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें