Chandan News: राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के बेठक में सामिल हुए महिला-पुरूष मजदूर

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। रविवार 29 को प्रखंड मुख्यालय चांदन के समीप डाक बंगला परिसर में इंटक जिला अध्यक्ष विनय कापरी  की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रखंड के दर्जनों महिला व पुरुष ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराई और बैठक में शामिल हुए, बैठक में मुख्य रूप से मजदूरों को जागरूक करने पर विशेष चर्चा कि गई। वहीं बैठक के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मजदूरों तक नहीं पहुंच पाती है। मजदूरों को संगठित होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए जागरूक रहना होगा। मनरेगा योजना के तहत लेबर कार्ड निर्गत होता है ।श्रम विभाग द्वारा भी मजदूरों को श्रम कार्ड की मुहैया किया जाएगा ।श्रम योजना के तहत आने वाली योजना गरीबों के बीच रखकर आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने का काम किया जाएगा। जो काम कृषि भवन, मनरेगा भवन प्रखंड कार्यालय में 


होता आ रहा है, वही हमारी मांग  श्रम भवन का भी होगा। बैठक में चांदन प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के गरीब मजदूर के अलावा गणमान्य लोगों ने भाग लिया। जिसमें मुख्य रूप से कटोरिया प्रखंड के पैक्स अध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष फखरे आलम व बैठक में शामिल लोगों के उपस्थित में सर्वसम्मति से मजदूर संघ की प्रखंड अध्यक्ष चांदन से मुख्तार अंसारी को मनोनीत किया गया। वहीं प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद मुर्तजा अंसारी जीरोपहरी,चांदन पंचायत अध्यक्ष शमा बीवी, उपाध्यक्ष/ सहीना  बीवी, कोरिया पंचायत से अध्यक्ष /‌बबीता देवी, ग्राम हेट चान्दन से उपाध्याय/ सीता देवी, बिरनिया पंचायत के गोपडिह गांव निवासी यशोदा देवी को अध्यक्ष, वहीं महिला अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के रूप में किरण कुमारी,ग्राम गोपडिह निवासी को बनाया गया। साथ ही सहनियाज अंसारी  पिता सिराज अंसारी कुरुमटाढ़ पंचायत असुढ़ा के अध्यक्ष के रूप में चयन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के अंत में मजदूर प्रखंड अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभा सम्पन्न की गई।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें