ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। कटोरिया विधानसभा की पूर्व राजद विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम की उपस्थिति में गुरुवार को राजद सदस्यता अभियान चलाया गया। गोकुला पंचायत स्थित पड़रिया मोड़ के पास सदस्यता अभियान में करीब ढाई सौ नए सदस्य को सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा की, राजद बिहार की काफी लोकप्रिय पार्टी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तथा तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में पार्टी तेजी से
आगे बढ़ने का काम कर रही है। यही वजह है कि, सदस्यता अभियान में युवा भी सक्रिय रूप से जुड़ना आरंभ कर दिए हैं। साथ ही देश और राज्य में व्याप्त महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दे पर लोगों को जागरूक होने की सलाह दी। बताया गया कि,वर्तमान सरकार की व्यवस्था से अब जनता उबने लगी है और अब इसे बदलना चाहती है। इस मौके पर मुख्य रूप से दाऊद खां, जेन्यूल दिनेश मरीक, कन्हैया कुमार, सुभाष यादव, सुनील मुर्मू, जियालाल हेंब्रम, कांदन किसकु सहित अन्य मौजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें