Bounsi News: सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के कौवावरण गांव समीप अनियंत्रित ऑटो सड़क से नीचे पलट जाने पर दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के धोबिया बांध गांव निवासी पटवारी सोरेन का 30 वर्षीय पुत्र अशोक सोरेन एवं गुरु मुर्मू का 55 वर्षीय पुत्र मनोज मुर्मू अपने रिश्तेदारों के साथ ऑटो से बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के बघवा गांव में तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। बताया जाता है कि, तेज रफ्तार ऑटो कौवावरण गांव से आगे बढ़ने के साथ ही 


अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। घटना में उक्त दोनों लोगों को गंभीर चोट आई है। हालांकि घटना में अन्य लोगों को भी हल्की चोट आई है। परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों एवं पुलिस के सहयोग से सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर उत्तम कुमार के द्वारा इलाज किया गया। इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए दोनों व्यक्ति को भागलपुर रेफर कर दिया गया है। रेफरल अस्पताल में थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने भी घायलों से आवश्यक पूछताछ की। बताया गया की ऑटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें