Bounsi News: थाना परिसर में हुआ जनता दरबार का आयोजन

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित करीब आधे दर्जन से अधिक मामले आए। जिसमें मौके पर तीन मामले का निष्पादन किया 

गया। बाकी मामलों को लेकर अगले जनता दरबार में सुनवाई होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से थाना के अवर निरीक्षक मनोरंजन कुमार सहित अन्य मौजूद थे। जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी ने बताया कि, अगले जनता दरबार में होने वाले सुनवाई को लेकर दोनों पक्ष को नोटिस किया जाएगा। जनता दरबार को लेकर थाना परिसर में भीड़ लगी रही। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें