Pathargama News: डॉo अंबेडकर का 131 वां जन्मदिन मनाया गया




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित के नेतृत्व में पथरगामा मुख्य चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर डॉo भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता पिछड़े दलितों के नेता डॉo भीमराव अंबेडकर की 131 वां जन्मदिन  मनाया| मौके को संबोधित करते हुए गोलू पंडित ने अंबेडकर के कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि उनके संविधान के जरिए हमें बहुत कुछ मिला है और उन्हीं के बनाए गए संविधान पर पूरा देश चल रहा है| कार्यक्रम में प्रखंड उपाध्यक्ष सोनू भगत, प्रखंड महामंत्री संजय झा, प्रखंड महामंत्री मुनीलाल भगत, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह भगत, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुबोध साह, प्रखंड उपाध्यक्ष सुशील भगत, प्रखंड मंत्री गोपाल भगत, सुबोध भगत, दीप नारायण भगत, रोहित कुमार सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे|

अमन राज:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें