Godda News: गोड्डा भाजपा नगर मंडल ने मनाया बाबा साहब की जयंती




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  सिविल सर्जन कार्यालय, गोड्डा के प्रांगण में गुरुवार को भाजपा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा नगर मंडल द्वारा बाबा साहेब की जयंती पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर संविधान की रक्षा हेतु बाबा साहेब को याद किया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नगर अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा उर्फ गप्पु सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र में कानून सबके लिये एक समान है फिर चाहे जनता किसी भी तबके के हों। आज वर्तमान परिपेक्ष्य में कुछ असामाजिक तत्व कानून का दुरूपयोग करके प्रशासन और न्यायालय को नाहक परेशान करने का काम करते हैं, ऐसे लोगो को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाई करने की जरूरत है। ताकि लोकतंत्र में संविधान की मर्यादा बची रहे और दबे कुचले लोगो को नाहक परेशान न होना पड़े। इस मौके पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अजित सिंह, नगर महामंत्री प्रेमजीत साह, नगर उपाध्यक्ष गौरव भगत के साथ अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें