Godda News: बिजली पानी की समस्या के खिलाफ बीजेपी का धरना प्रदर्शन




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- जिले के महागामा प्रखंड अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मंगलवार को अनुमंडल मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। बिजली एवं पानी की समस्या एवं महागामा नगर पंचायत में बरती जा रही धांधली एवं अनियमितता के खिलाफ धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से दुमका के सांसद सुनील सोरेन शामिल थे। सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि झारखंड में वर्तमान सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है।लोगों को बिजली भी चौबीस घंटों में मात्र आठ घंटे ही मुश्किल से मिल पाती है।जगह जगह पर चापानल खराब पड़ा हुआ है।जिसके कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार में कोई भी मंत्री एवं विधायक ऐसे नहीं है कि जिनके ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप न लगा हो। झारखंड की जनता इस सरकार से काफी त्रस्त है। पार्टी के महागामा मंडल अध्यक्ष अभिषेक मंडल ने कहा कि अभी तक नगर पंचायत का चुनाव यह सरकार नही कराई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास में भी काफी घोटाला किया गया है। नगर पंचायत में सफाई को लेकर सिर्फ और सिर्फ लीपापोती का कार्य किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव मेहता, जिला महामंत्री मुरारी चौबे, एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रबोध सोरेन, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, पप्पू ठाकुर, मुन्ना झा, सूरज जायसवाल, अशोक यादव सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें