Bounsi News: मधुमक्खी के हमले से मां सहित दो पुत्री हुई जख्मी, अस्पताल में भर्ती

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र स्थित लीलावरण गांव में मधुमक्खी के हमले से एक ही परिवार की मां और दो पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी प्रमोद मांझी की 30 वर्षीय पुत्री पिंकी देवी चूल्हे पर खाना बनाने का काम कर रही थी। लकड़ी और गोयठे की वजह से धुआं हो रहा था। जिसकी वजह से धुआं आम के बगीचे में पहुंच गई। बताया जाता है कि, वहां पर मधुमक्खी का छत्ता था और धुआं की वजह से मधुमक्खियों ने महिला के घर में घुसकर हमला कर दीया। हमले में प्रमोद 


मांझी की पत्नी सुलेखा देवी, 30 वर्षीय पुत्री पिंकी देवी एवं छोटी पुत्री गुड़िया कुमारी को मधुमक्खियों ने अपना शिकार बना लिया। हालांकि परिजनों के द्वारा बचाने का हर संभव प्रयास किया गया। लेकिन तब तक मधुमक्खियों ने बड़ी पुत्री को जगह-जगह डंक मार दिया था। मधुमक्खी के हमले से बड़ी पुत्री बेहोश हो गई थी। स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राइवेट वाहन से जख्मी को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर सरफराज नवाज अंसारी के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि जख्मी हुई महिलाओं की स्थिति पहले से बेहतर है। हालांकि  छोटी पुत्री का उपचार गांव में ही कर दिया गया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें