ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। हेमंत ट्रॉफी का मैच सोमवार को बांका एवं भागलपुर की टीम के बीच भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड के मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी बौंसी के लाल एवं सुप्रसिद्ध शारीरिक शिक्षक एवं बांका टीम के कोच मोनू रंजन ने दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मैच का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे से होगा। हालांकि सभी खिलाड़ियों का रिपोर्टिंग समय सुबह 8:00 बजे का बताया गया है। साथ ही यह भी बताया गया कि मैच कुल 50 ओवर का होगा। कोच मोनू रंजन ने बांका टीम की कमान को संभाला है। मालूम हो कि,
मोनू रंजन के नेतृत्व में पूर्व में भी बांका टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। बताया गया कि, कल सभी खिलाड़ी जोश और जुनून के साथ मैदान में उतरेंगे। कोच ने बताया कि, सभी खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत किया है। जिसका सकारात्मक परिणाम आएगा। बताते चलें कि, बांका टीम के हेड कोच मोनू रंजन हैं एवं टीम मैनेजर पुनीत सिंह हैं। वहीं टीम के कैप्टन हिमांशु हैं। मैच के पूर्व सचिव विष्णु चक्रवर्ती ने सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी हैं। मालूम हो कि मैच 2 दिनों तक चलेगा।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें