ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के 5 पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए मात्र दो जगहों पर चुनाव होना है। जबकि अन्य जगहों के अध्यक्ष और सदस्य पद का चयन निर्विरोध तरीके से कर दिया गया है। फागा पैक्स अध्यक्ष संध्या देवी के साथ 11 सदस्य, दलिया पैक्स अध्यक्ष मुकेश भुवानिया के साथ एक 11 सदस्य, कसवा मंदार पैक्स अध्यक्ष मौसम कुमारी के साथ 11 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। जबकि कैरी पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए पप्पू कापरी, बाली उर्फ बल्ली यादव, महेश
प्रसाद यादव और राधा कृष्ण मांझी मैदान में हैं। जिन्हें प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। यहां 9 सदस्य पद निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। सरूआ पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए कारु शाह एवं शिव शंकर प्रमाणिक आमने सामने हैं। जबकि 10 सदस्य पदों का चुनाव निर्विरोध रूप से कर दिया गया है। मालूम हो कि, 12 अप्रैल को पैक्स का चुनाव होना है और इसी दिन मतगणना के बाद सभी को प्रमाण पत्र भी वितरित कर दिया जाएगा।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें