Bounsi News: पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक 34 बर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी दुमका मुख्य रेलखंड पर मंदार हिल रेल स्टेशन से आगे कुशवाहा नगर समीप एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बौंसी पुलिस के एसआई मनिंद्र मिश्रा एवं आरपीएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन करनी आरंभ कर दी। बताया जाता है कि, भागलपुर से दुमका जा रही पैसेंजर ट्रेन से झारखंड के गोड्डा जिला के लुकलुकी गांव निवासी राम नारायण झा का 34 वर्षीय पुत्र सत्य प्रकाश झा कहीं जा रहा था। इसी बीच बौंसी के कुशवाहा नगर 

समीप वह रेल पटरी से गिर गए और दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। उनके हाथ और पांव बुरी तरीके से कुचल गए और कट गए। जानकारी मिलने के साथ ही स्थानीय पुलिस एवं आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। मृतक सत्य प्रकाश झा के पैकेट से रांची टू भागलपुर का टिकट मिला है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि, वह रांची से भागलपुर तक आए जिसके बाद वह अपने घर गोड्डा भाया हंसडीहा होकर जा रहे थे। शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

1 comments: