Bounsi News: पति ने पत्नी को मारपीट कर जख्मी अवस्था में फेंका,अस्पताल में किया गया भर्ती

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के शासन मोड़ समीप से एक 18 वर्षीय शादीशुदा महिला को जख्मी अवस्था में पति के द्वारा मारपीट कर शासन मोड़ समीप फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की बताई जा रही है। हालांकि महिला कैसे जख्मी हुई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के असनाहा गांव निवासी तस्दीक मंडल की 18 वर्षीय शादीशुदा पुत्री मुनीता देवी सोमवार को जख्मी अवस्था में शासन मोर में पाई गई। बताया जा रहा है कि, महिला की शादी पंजवारा थाना क्षेत्र निवासी महेंद्र मंडल के पुत्र विवेक मंडल के साथ हुई थी। महिला अपने पति के साथ अपने मायके आई हुई थी। जहां से अपने पति के साथ अपनी ननिहाल नयागांव नानी से मिलने गई हुई थी। वहां से पति पत्नी दोनों मालदी के लिए निकल गए। सुबह दोनों में कुछ कहासुनी हुई, जिसके बाद से महिला घायल अवस्था में शासन मोड़ पर पड़ी हुई मिली। स्थानीय लोगों ने 

महिला को घायल अवस्था में देखने के बाद बंधुआकुरावा थाना को सूचित कर दिया। मौके पर मौजूद शासन के समिति धर्मेंद्र पासवान के पिता और अन्य लोगों की मदद से जख्मी महिला को बौंसी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक रानी कुमारी ने जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। महिला की स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने महिला को बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मालूम हो कि उक्त महिला काफी गरीब परिवार से आती है। इसलिए उन लोगों के परिजनों ने रेफरल अस्पताल बौंसी में ही इलाज कराने पर जोर दिया। जहां जख्मी महिला का इलाज अभी भी जारी है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला कुछ भी बोल नहीं पा रही है। खबर लिखे जाने तक महिला जख्मी अवस्था में शासन मोड़ कैसे पहुंची इसका पता नहीं चल पाया था। बताया जा रहा है कि महिला को अक्सर पति प्रताड़ित करने का काम किया करता था।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें