ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना परिसर में अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता एवं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें बौंसी थाना क्षेत्र के अनेकों फरियादी अपने-अपने जमीन संबंधी फरियाद लेकर बौंसी थाने में पहुंचे और अंचलाधिकारी के सामने अपने-अपने जमीन का कागज दिखाते हुए,कहा कि उक्त जमीन पर हम लोगों का पुश्तैनी अधिकार है।दूसरे पक्ष के द्वारा भी दावा पेश किया गया कि उक्त जमीन हमलोगों का है। वहीं
अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता के द्वारा कागजातों का बारीकी से अवलोकन करने के पश्चात जिनका कागजात सही पाया। उनका फैसला वही कर दिया गया। वही अंचलाधिकारी के फैसले से असंतुष्ट पक्ष को सक्षम न्यायालय में जाने के लिए स्वतंत्र बताओ। आज बौंसी थाने में लगे जनता दरबार में नए पुराने मिलाकर कुल 5 मामले का आवेदन दिया गया था।जिसमें अंचलाधिकारी के द्वारा दो पुराने और एक नए केस का निष्पादन किया गया। थाने में लगे जनता दरबार में अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बौंसी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय और पुलिस अवर निरीक्षक राजेश सिंह के समक्ष सभी मामलों का निष्पादन किया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें