ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित सीएनडी हाई स्कूल में अज्ञात चोरों के द्वारा कमरे से लोहे की सामग्रियों की चोरी कर लेना का मामला सामने आया है। हालांकि चोरी कब हुई इसकी ठीक-ठाक जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक को नहीं मिल पाई। बताया जाता है कि, अंदाज़तन यह चोरी शुक्रवार की दोपहर को हुई होगी। अज्ञात चोरों के द्वारा विद्यालय भवन के बाहर बने कमरे की खिड़की के छड़ को निकाल
कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि, अज्ञात चोरों के द्वारा 10 फीट का सात लोहे का पाइप, पुराने चापाकल का हेड व अन्य जरूरत की सामग्री की चोरी कर ली गई है। बताया गया कि, लैब का पुराना सिलेंडर भी चोरी कर लिया गया था। जो शनिवार को तलाशी के दौरान पीछे फेंके रहने पर बरामद किया गया। प्रधानाध्यापक अरविंद सिंह ने बताया कि, घटना की लिखित जानकारी बौंसी थाने में दे दी गई है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें