Bhagalpur news:गंगा समग्र ने नदियों के स्वच्छता अभियान को आमजन के बीच ले जाने का लिया निर्णय
ग्राम समाचार, भागलपुर। गंगा समग्र ने नदियों के स्वच्छता अभियान को आमजन के बीच ले जाने का निर्णय लिया है। लोगों को जागरूक करने आस्था और श्रद्धा के भाव को नदियों की स्वच्छता से भी जोड़ने की मुहिम शुरू की जाएगी। इसके लिए जगह-जगह गंगा कलश पूजन आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी गंगा समग्र की प्रांतीय सदस्य श्वेता सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि 15 से 17 अप्रैल के बीच लखनऊ में गंगा समग्र का राष्ट्रीय कार्यकर्ता संगम आयोजित किया गया। बैठक में 7 राज्य से 557 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समाफन सत्र को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधित किया। जिसमें भागलपुर से भी श्वेता सिंह के नेतृत्व में जिला सहसंयोजक कांति पाठक, प्रांतीय चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ अशोक कुमार सिंह, कहलगांव प्रखंड संयोजक संतोष कुमार झा, अनुभव कुमार चौधरी, वागिसा सिंह शामिल थी। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए एवं नई इकाई भी बनाई गई। जिसमें अमरेंद्र सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष व रमाशंकर सिन्हा को राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व दिया गया। इस दो दिवसीय बैठक में कई प्रस्ताव आए जिसमें सभी जल तीर्थों अर्थात नदी तालाब व आदि को जीवित प्राणी मान्य किया जाए। भूमि अभिलेख में इनके क्षेत्र को अंकित किया जाए। विशेषज्ञों की समिति बनाकर यह निश्चित करे कि किसी भी जल तीर्थ को अपने मूल गुण धर्म के साथ अस्तित्व में रहने के लिए न्यूनतम कितने जल की आवश्यकता रहेगी। सरकार उस न्यूनतम जल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। गंगा, तालाब को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए। साथ ही गंगा समग्र समस्त गंगा प्रेमियों के विभिन्न प्रयासों से जन जागरण करके भारत सरकार को इस कार्य के लिए प्रेरित करेगी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें