Bounsi News: भूमि विवाद निपटारे को लेकर जनता दरबार का हुआ आयोजन

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता एवं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन किया। जहां प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के फरियादी अपनी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। जनता दरबार में सबसे ज्यादा जमीनी विवाद को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्या सुनने के बाद अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने सभी मामलों की जांच कर शीघ्र निष्पादन का भरोसा दिलाया। जबकि जनता दरबार में पूर्व से चल रहे 

कई मामलों को भी देखा गया। अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि, एक मामले का निष्पादन किया गया है। जबकि अन्य मामलों को अगली तिथि में निष्पादित किया जाएगा। बताते चलें कि, सरकार के आदेशानुसार प्रत्येक सप्ताह में शनिवार को अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष के द्वारा संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन कर छोटे-छोटे मामलों का निष्पादन किया जा रहा है। मालूम हो कि, जनता दरबार के आयोजन होने से जमीन संबंधी समस्याओं का निपटारा आसानी से हो रहा है और फरियादियों को भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें