ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर गांव में शनिवार को पुआल के पुंज में आग लगने से हजारों की संपत्ति का नुकसान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार माधोपुर गांव निवासी शंभू चौधरी एवं मनोज कोतवाल के पुआल के पुंज में आग लग गई। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। आग लगने के बाद दमकल कर्मी को
सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर अंचल से पहुंचे दमकलकर्मी के द्वारा आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक पुआल जलकर राख हो गया था। दमकल कर्मियों के साथ-साथ ग्रामीण विनय यादव, अभिषेक यादव, प्रीतम यादव, रुपेश यादव, शिवम यादव सहित अन्य लोगों ने आग बुझाने में मदद की।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें