Bounsi News: महिला स्वास्थ्य कर्मी को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को महिला स्वास्थ्य कर्मी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मालूम हो कि, यह प्रशस्ति पत्र कोरोना काल के मौके पर सराहनीय कार्य करने के लिए जीएनएम, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान के लिए आयोजित किया जाता है। आज पुरुष की परिकल्पना एक नारी के  बिना नहीं की जा 

सकती है। उन्होंने कहा कि, हमारे पूर्वजों द्वारा महिलाओं को सम्मान स्वरूप देवी का दर्जा दिया गया है। मौके पर रेफरल प्रभारी डॉ संजीव कुमार, डॉ उत्तम कुमार, डॉक्टर संजय सुमन, हेल्थ मैनेजर मनोज कुमार, केयर के प्रखंड प्रबंधक विभव ठाकुर, बीसीएम उद्धव कुमार सहित अन्य ने भी संबोधित किया। मुख्य रूप से जीएनएम मधु कुमारी, ज्योति कुमारी, एएनएम सुमन, बीना देवी, संतोषी सोरेन, ललिता हरदा, अनिता कुमारी के अलावा आशा कार्यकर्ता मुमताज बेगम, रीता देवी और बेबी कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि, कोरोना काल के दौरान अस्पताल परिसर के साथ साथ क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए चयनित महिला स्वास्थ्य कर्मी को प्रखंड प्रशासन एवं रेफरल प्रबंधन के द्वारा सम्मानित करने का काम किया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें