Bounsi News: समारोह पूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ऐतिहासिक मंदार पर्वत की तराई में अवस्थित पापहरणी सरोवर स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को रेखा सोरेन अध्यक्ष जिला महिला इंटक की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव थे। मंच संचालन जिला इंटक के अध्यक्ष विनय कापरी ने किया। महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस की महत्ता पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि सुरेश प्रसाद यादव ने महिला दिवस क्यों और कब से मनाया जाता है। उस 

पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, महिला दिवस मनाने का मकसद महिलाओं की उपलब्धियों उनके जज्बे उनकी ऐतिहासिक और उनके जीवन को याद करना है। दुनिया भर में 8 मार्च को महिला दिवस पर हम वैश्विक पटल पर महिलाओं को याद करते हैं। बैठक को संबोधित करते हुए विनय कापरी ने आगामी 28 -29 मार्च को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन में भाग लेने के लिए सभी से आग्रह किया। मौके पर बौंसी प्रखंड अध्यक्ष केशव प्रसाद सिंह, दिवाकर झा, बालेश्वर ठाकुर, अंजनी सिंह, गीता देवी, चंपा देवी, प्रियंका देवी, मुकेश शर्मा सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी। सभी का पुष्प माला देकर स्वागत किया गया एवं मिठाई खिलाकर महिला दिवस मनाया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें