Bounsi News: मैजिक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन लोग हुए जख्मी

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के बिशनपुर पहाड़ी समीप मैजिक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से उस पर सवार आधे दर्जन लोग जख्मी हो गए। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मैजिक वाहन में अधिकांश आदिवासी समुदाय के लोग सवार थे। थाना क्षेत्र के पथरिया गांव निवासी देवाशीष मुर्मू का 30 वर्षीय पुत्र अनिल मुर्मू वाहन चला रहा था। बिशनपुर पहाड़ी के पास पुलिया समीप अचानक ब्रेक फस जाने के कारण वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और मैजिक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना में 


वाहन चालक को ज्यादा चोट लगी है। जबकि उस पर सवार कोलीजोर गांव निवासी धर्मलाल सोरेन की 15 वर्षीय पुत्री सूरज मुनि सोरेन, नेपाली हेंब्रम की 11 वर्षीय पुत्री पाकु हेंब्रम, गहराजोर गांव निवासी बुधलाल बेसरा की 12 वर्षीय पुत्री निर्मला बेसरा, कुराबा गांव के रामेश्वर सोरेन का 10 वर्षीय पुत्र राजकुमार सोरेन सहित अन्य लोगों को चोट पहुंची है। स्थानीय लोग एवं राजेश कुमार यादव की मदद से सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर संजय सुमन के द्वारा सभी जख्मों का उपचार किया गया और उन्हें घर भेज दिया गया। बताया गया कि, सब की हालत खतरे से बाहर है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें