ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड सभागार में पैक्स अध्यक्ष पद और सदस्य पदों के लिए मंगलवार को अंतिम दिन नामांकन का काम संपन्न हो गया आर ओ सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, ए आर ओ जेएसएस हिलारयूस हेंब्रम, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मिथिलेश कुमार दास एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद यादव की मौजूदगी में अध्यक्ष सदस्य पद के लिए पुरुष एवं महिला सदस्यों ने नामांकन किया। कस्बा मंदार पैक्स और फागा पैक्स में अध्यक्ष पद के
लिए एक एक महिला ने नामांकन किया। दलिया पैक्स के लिए एक, सरूआ के लिए दो पुरुष, कैरी पैक्स के लिए चार पुरुष ने नामांकन किया है। अध्यक्ष और सदस्य पदों को मिलाकर कुल 61 महिला और पुरुष ने नामांकन किया है। दो दिनों के नामांकन समाप्ति के बाद 30 मार्च और 31 मार्च को जांच का कार्य किया जाएगा। जबकि 2 अप्रैल को अपराहन 3:00 बजे तक नाम वापसी और प्रतीक आवंटन का कार्य किया जाएगा। 12 अप्रैल को मतदान और मतदान के ठीक बाद मतगणना के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें