Bounsi News: लगभग 5 वर्ष पूर्व घर से फरार शादी-शुदा महिला अपने दूसरे पति के साथ बौंसी पुलिस के द्वारा पुरानी हाट से किया गया बरामद

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के थाना कॉलोनी निवासी शिव शंकर मंडल की पुत्री रेखा देवी का विवाह जगदंबा निवासी मन्नू मंडल के लड़के बलराम मंडल से लगभग 5 वर्ष पूर्व 16 अगस्त 2017 को किया गया था। शिव शंकर मंडल की पुत्री रेखा देवी का आरोप है कि, उसके साथ उसका पति मारपीट करता था और 1 दिन उससे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। लड़की भटकते भटकते गिरिडीह पहुंच गई। वहां मुरली मंडल उम्र 30 वर्ष पिता स्वर्गीय दिलों मंडल घर बिशनपुर थाना बेंगाबांध जिला गिरिडीह झारखंड से उन्होंने शादी कर लिया। जिससे 


उसके दो लड़की हुए। बड़ी लड़की 4 वर्ष की है। जिसका नाम आरती कुमारी है। वहीं छोटी लड़की शनिचरी कुमारी 3 वर्ष की है। बौंसी पुलिस के सामने रेखा देवी ने बयान दिया कि, बाल बच्चे नहीं होने के कारण पहला पति मारपीट के साथ काफी प्रताड़ित किया करता था। जिससे तंग आकर उसने गिरिडीह निवासी से दूसरी शादी कर ली और उसने यह भी बताया कि, अब वह दूसरे पति मुरली मंडल के साथ ही रहेगी। जानकारी देते हुए बौंसी पुलिस के एसआई  ज्योति कुमारी ने बताया कि कोर्ट में 164 का बयान होने के बाद ही तय होगा कि, उक्त महिला पहले पति के साथ रहेगी या दूसरे पति के साथ। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें