ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के 5 पैक्स अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए आगामी 12 अप्रैल को मतदान और मतगणना की जाएगी। जानकारी देते हुए बीसीओ अरुण कुमार ने बताया कि, प्रखंड कार्यालय के सभागार में पांच पैक्सों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 लोगों ने आवेदन दिया है। जबकि सदस्य पद के लिए 50 लोगों ने नामांकन किए हैं। बताया गया कि, प्रखंड क्षेत्र में पांच पैक्स
अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए नामांकन किया जा रहा है। 12 अप्रैल को मतदान और मतगणना दोनों की जाएगी। बताया गाया कि, सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, और अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग में पुरूष और महिलाओं के द्वारा नामांकन किया गया है। कस्बा मंदार, दलिया, सरूआ और फागा पैक्स के लिए एक 11 लोगों ने, जबकि कैरी के लिए दो व्यक्ति ने पैक्स पद के लिए नामांकन किया है। मालूम हो कि, प्रखंड के अन्य पक्षों का चुनाव पूर्व में ही हो चुका है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें