Rewari News : जननायक जनता पार्टी आईटी सेल के जिला संयोजक बने अभिषेक डागर

जननायक जनता पार्टी की आईटी सेल के संयोजक अश्विनी जाखड़ ने हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से विचार विमर्ष करने के पश्चात् आईटी सेल हरियाणा के लोकसभा एवं जिला संयोजक नियुक्त किए। जिसमे अभिषेक डागर को अहम जिम्मेदारी देते हुए रेवाड़ी जिला का संयोजक नियुक्त किया गया गॉरतलब है की पूर्व में भी वे संगठन में जिला महासचिव की जिम्मेदारी निभा चुके हैं और लंबे समय से दुष्यंत चौटाला की आई टी टीम मैं हैं। 



वहीं उनके पिता एडवोकेट प्रदीप डागर जजपा के वरिष्ठ नेता हैं जोकि जिले एवं प्रदेश स्तर के विभीन पदों पे रहे हैं। ये पद मिलने पर अभिषेक डागर ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और अश्विनी जाखड़ का आभार जताया और कहा की आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में सोशल मीडिया की अहम भूमिका है, सोशल मीडिया के जरिया वे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएगे ताकि हर वर्ग उनका लाभ उठा सके, उन्होंने कहा की जो विश्वास उन पर जताया गया है उनपर वे खरे उतरेंगे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें