रेवाड़ी 5 फरवरी जिले के गांव बटोडी के शहीद सूबेदार होशियार सिंह यादव राजकीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में आज बसन्त पंचमी उत्सव मनाकर शहीद परिवार द्वारा अपने कोष से स्थापित माँ सरस्वती मूर्ति का अनावरण शहीद की वीरांगना श्रीमती चन्द्र कलां देवी के कर कमलों द्वारा किया गया। इससे पहले स्कूल प्रांगण में ग्राम वासियो द्वारा हवन कराया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरियाणा प्राइवेट कॉलेज एसोशियसन के प्रधान सतीश खोला ने कहा कि ऐसे दानवीर परिवारों द्वारा विद्यालय परिसरों में विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित होने से विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों में अच्छे संस्कार बनते है।मा सरस्वती हिन्दू धर्म की प्रमुख वैदिक एवं पौराणिक देवियो में से है। विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए स्वामी विवेकानंद विद्यालय के संचालक नरेश यादव ने विद्यार्थी शिक्षा संस्कारो पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि आज हमें वैदिक शिक्षा ज्ञान की भी बहुत आवश्यकता है।हमारे समाज मे आज जो भी कुछ सुखद एवं असुखद घटनाएं घटित हो रही है इन सब मे मानवीय संस्कारो का अत्यधिक महत्व है।आधुनिकता की इस दौड़ में हम चाहें कितने भी आगे निकल जाये लेकिन परिवार ,समाज तथा राष्ट्र को सदैव सु संस्कारो की आवश्यकता पड़ती रहेगी।कार्यक्रम के आयोजक एवं शहीद सूबेदार होशियार सिंह यादव स्मृति मंच के संरक्षक अनिल यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा व प्रेम बढ़ता है।प्राचीन समय से हमारे पूर्वज अपनी श्रद्धा अनुसार गॉंवों में विद्यालय निर्माण ,धर्मशाला,कुवे आदि धर्मार्थ बनाते आये है ।
जिससे उस समय सामूहिक सम्पतियों को संभालने का दायित्व बहुत था।मंच द्वारा आज प्रतिभा साली विद्यार्थियों एवं विकट परिस्थितियों में अपने बच्चों को कामयाब करने वाली मातावो को भी सम्मानित किया गया।कुशल मंच संचालन शिव कुमार शास्त्री द्वारा किया गया।इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता अविनाश यादव,पूर्व जिला पार्षद अनिल यादव,रिटायर्ड हैडमास्टर बहादुर सिंह, प्रवक्ता अनिल यादव, श्रीमती कृष्णा यादव निदेशक,पूर्व सरपंच चंद्र शेखर, रणजीत सिंह नम्बरदार, प्रवक्ता पूनम यादव, नेमि चंद शांडिल्य, प्राध्यापक सपना यादव, रामौतार यादव बास, एस म सी प्रधान ओमवती देवी आदि काफि संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें