Rewari News : कोसली आर पी एस में मनाया गया बसन्त महोत्सव

कोसली स्थिति आरपीएस में बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती के पूजन के साथ साथ सभी बच्चों ने हवन में भी पूर्णाहुति दी। स्कूल की प्रधानाचार्य संजना कटोच ने बच्चों को बसंत पंचमी के महत्व के बारे में बताया के इस दिन से शीत ऋतु त संपन्न हो जाती है और बसंत ऋतु का आगाज होता है इस दौरान प्रकृति स्वयं का सौंदर्य करन करती है। पेड़ों पर नई पतियो और नई कोंपले नजर आती है। 



स्कूल के अध्यक्ष श्री भगवान यादव व सुमन यादव ने बच्चो को मां सरस्वती के महत्व के बारे में बताया कि उत्तर भारत में इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है लोग पीले वस्त्र पहनते हैं और पीली ही चीजें भगवान को अर्पित करते हैं। भगवान श्री कृष्ण ने माता सरस्वती को वरदान दिया की आज का दिन आप को समर्पित रहेगा।इस दिन लोग आपकी पूजा करेंगे । हवन में  मौजुद  वाइस प्रिंसिपल नवीन अदलखा, प्रधानाध्यापिका डॉ ममता गुप्ता , वरिष्ठ समन्वयक मंजीत ,राजीव लांबा , समन्वयक सरिता ,सरोज , प्रीति , पूजा व सभी स्टाफ सदस्यो ने हवन में आहूति दी और सभी को इस दिन की शुभकामनाएं दी।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें