Rewari News : IGU मीरपुर में वाणिज्य विभाग में एक्टेंशन लेक्चर का किया गया आयोजन


’इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा आज दिनांक 05 फरवरी को फाइनेंसिएल इंडिकेटर्स विषय पर एक्टेंशन लेक्चर का ऑनलाइन माध्यम से आयोजन करवाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक के वाणिज्य विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता प्रो. एस.डी. वशिष्ठ रहे। प्रो.वशिष्ठ ने अपने भाषण में फाइनेंसिएल इंडिकेटर्स जैसे रिसेसन, डिप्रेशन, टुलीपमनिया, केपक्स, पीएमआई, ब्याज दर, निफ्टी, बीएसई, जीडीपी, बजट और फिस्कल डेफिसीट पर विस्तारपूर्वक बताया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. वशिष्ठ का वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. तेज सिंह ने स्वागत किया। इस कार्यक्रम की मेजबानी डॉ. विजय सिंह द्वारा किया गया। डॉ. रविन्द्र ने धन्यवाद करते हुए कहा कि यह विषय विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। इस कार्यक्रम में संकाय के सभी सदस्य, विद्यार्थी और शोधार्थियों ने भाग लिया।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें