Rewari News : गांव सहारनवास में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

रेवाड़ी। अमर शहीद विजयपाल जी की याद में गांव सहारनवास में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक चिरंजीव राव ने करते हुए खिलाडियों को उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही जीतने वाली टीम और अन्य खिलाडियों को ट्राफी देकर सम्मानित भी किया। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलने से शरीर तो स्वस्थय रहता ही है साथ ही आपस में भाईचारा भी बढता है। इसलिए प्रत्येक युवा को पढाई के साथ-साथ खेलने में भी समय देना चाहिए। हमारे हरियाणा के खिलाडियों ने विश्व में अलग पहचान बनाई है। हरियाणा के खिलाडियों ने खेलों में बहूत से गोल्ड मेडल जीते हैं।


 

राव ने कहा कि हमारे युवाओं में टेलेंट तो खूब है लेकिन उनको मौके नही मिलते। हमोर ग्रामिण आंचल में सुविधाओं की कमी के चलते ऐसा होता है। लेकिन युवाओं को हिम्मत नही हारनी चाहिए। क्योंकि प्रयास करने वालों की कभी हार नही होती है। श्री राव ने कहा कि हम भी युवाओं के लिए समय - समय पर खेल प्रतियोगिता कराते हैं। हमने क्रिकेट प्रतियोगिता, वॉली बाल प्रतियोगिता, हाफ मैराथन इत्यादि के अलावा कई ओर भी अन्य खेल करवाएं हैं ताकि खिलाडियों में जोष बना रहे। इसी तरह आगे भी हम ऐसी प्रतियोगिता कराते रहेगें। उन्होंने बताया कि हमने अपने दादा जी स्र्व श्री राव अभय सिंह जी के नाम से क्लब खोला हुआ है। जोकि समय समय पर खेल प्रतियोगिता कराता रहता है।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें