पुलिस अधीक्षक रेवाडी राजेश कुमार की अध्यक्षता में आज पुलिस लाइन परिसर रेवाड़ी में जिला रेवाड़ी पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी ने जिला मे घटित हुए अपराध के बारे मे सभी थाना प्रभारियो से गहनता से पुछताछ की है। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि लम्बित मामलो का जल्दी से जल्दी निपटारा करे व शिकायतकर्ता की शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करें।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने निर्देश दिए कि अधिकारी लंबे समय से लंबित मामलों का जल्दी से जल्दी निपटारा करें। कोई भी दरखास्त व मुकदमा ज्यादा समय बिना किसी उचित कारण के लंबित न रहे। अनुसंधान अधीन केसों का निपटारा जल्दी से जल्दी करे। चिह्नित अपराधों के बारे में निर्देश देते हुए कहा कि पर्यवेक्षण अधिकारी घटनास्थल पर स्वयं जाकर अनुसंधानकर्ता को निर्देश दें व गाइडलाइन के अनुसार ही अनुसंधान करवाएं। उन्होने बतलाया की जिस स्थान पर बार-बार चोरी या लूट की घटनाएं हो रही है वहां पर स्पेशल ड्यूटियां लगाकर अपराध पर रोक लगाए। समय समय पर अपने अपने इलाके में ज्यादा से ज्यादा गस्त पेट्रोलिंग करे, पूर्व अपराधियों को समय समय पर चेक करे तथा उद्घोषित अपराधियों व जमानत तर्क अपराधियों का पता लगाकर उन्हें गिरफतार करे। मुकदमों में बाकी बचे हुए दोषियों की गिरफ्तारी जल्दी से जल्दी करे।
नियमित तौर पर नाके लगाकर वाहनों की जांच करें तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान करें। ओवर स्पीड, शराब पीकर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने तथा बिना नंबर प्लेट वाहनों के अधिक से अधिक चालान करें।
सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज अपने-अपने थाना व चौकी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करें। इसके अलावा जघन्य अपराध, एनडीपीएस एक्ट तथा शस्त्र अधिनियम के मामलों में त्वरित करवाई करते हुए उन्हें निपटाएं। अपने थाना व चौकी क्षेत्र में चोरी की वारदात को रोकने के लिए अधिक से अधिक गस्त व नाके लगाएं।
सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ समय समय पर बैठक करके कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा निर्देश दें। उच्च अधिकारियों तथा आयोगों से प्राप्त लंबित शिकायतों का निपटारा जल्द से जल्द करें।
महिला विरुद्ध अपराध व अन्य मामलों में जल्दी से जल्दी कार्यवाही करवाएं।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्रीमती पूनम, उप पुलिस अधीक्षक रेवाडी श्री अमित भाटिया, उप पुलिस अधीक्षक शहर रेवाडी श्री मो0 जमाल, उप पुलिस अधीक्षक कोसली श्री मुकेश कुमार, उप-पुलिस अधीक्षक बावल श्री राजेश कुमार, जसलीन कौर (आईपीएस यूटी)सहित सभी थाना प्रबन्धक, इन्चार्ज नारकोटिक्स सेल रेवाडी व प्रवाचक पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी मौजूद रहे।
पुलिस लाइन परिसर रेवाड़ी मे आज कल्याण गोष्ठी का किया गया आयोजन
-पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी ने आज कल्याण गोष्ठी में पुलिसकर्मियों की सुनी समस्याएं
-कुछ समस्याओं का मौके पर ही किया निपटारा
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन परिसर रेवाड़ी मे पुलिस अधीक्षक रेवाडी की अध्यक्षता में पुलिस कर्मचारियों के लिए कल्याण गोष्ठी आयोजित की गई। कल्याण गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में तैनात पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गई और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने उन समस्याओं जिनका गोष्ठी में समाधान नहीं हो सका, उन समस्याओं को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्धारित समय में समाधान करने के लिए सख्त निर्देश दिए है। जिला पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सरकारी आवासों में रहने वाले उनके परिवारों की भी समस्याएं भी सुनी है। कल्याण गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बैठक में मौजूद अधिकारियों/कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिये गये कि वो अपने-2 पुलिस स्टेशन, पुलिस लाईन व कार्यालय में सफाई पर विशेष ध्यान दे। उन्होने बैठक में मौजूद सभी कर्मचारियों से कहा कि अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करे और उन्हें किसी तरह की कोई भी समस्या आती है तो उसकी जानकारी उनके समक्ष पेश होकर या मोबाइल पर मैसेज देकर बता सकते है।
इस दौरान पर्यवेक्षण अधिकारियो व थाना प्रभारी तथा चौकी इंचार्ज सहित अन्य पुरुष व महिला पुलिस कर्मचारी, डी.ए.वी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य व पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
हत्या के मामले में पांचवा आरोपी गिरफ्तार
-चार आरोपियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार
-आरोपी विनोद उर्फ बिन्नी की गिरफ्तारी पर था बीस हजार रुपए का घोषित इनाम
-एक अक्टूबर 2020 को गांव मुंडन वास कमालपुर में हुई थी हत्या की वारदात
-पुलिस मामले में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा एक देशी कट्टा पहले ही कर चुकी है बरामद
जिले के गांव मुंडन वास कमालपुर में अक्टूबर 2020 में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के मार्गदर्शन में भीम सिंह हत्याकांड में शामिल एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव मुंडन वास कमालपुर निवासी विनोद उर्फ बिन्नी के रूप में हुई है। आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहा था और पुलिस ने आरोपी की सूचना देने पर बीस हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। इस मामले में पुलिस दो बाल आरोपियों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
जानकारी देते हुए जांचकर्ता एसआई विद्यासागर प्रबंधक थाना कसोला ने बताया कि जिले के कसोला थाना क्षेत्र के गावं मुंडन वास में एक अक्टूबर 2020 की रात को 22 वर्षीय युवक भीम सिंह की गोली मारकर ह्त्या कर दी गई थी। गांव मुंडन वास निवासी भीम सिंह प्रतिदिन शाम के समय घूमने के लिए अपने खेतों की तरफ चला जाता था। प्रतिदिन की भांति एक अक्टूबर 2020 को भी वह रात को अपने घर से खेतों की तरफ घूमने के लिए चला गया था। जब वह घूमकर वापिस आ रहा था तभी शमशान घाट के समीप उसे कुछ बदमाश आये और उस पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी थी, जिससे उसकी मोके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में लालचंद की शिकायत पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की थी। पुलिस दो नाबालिग और मुंडन वास निवासी योगेश उर्फ गोलू व कमालपुर निवासी नेपाल उर्फ नेपू को उसी समय गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस आरोपियों से एक मोटरसाइकिल व एक देशी पिस्तौल बरामद कर ली थी। आरोपी विनोद उर्फ बिन्नी फरार हो गया था और पुलिस ने आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बीती शाम मामले में आरोपी विनोद उर्फ बिन्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है।
कार के आगे मोटरसाइकिल लगा कर फायरिंग करके जान से मारने की कोशिश करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार. पुलिस वारदात में प्रयोग की गई कार पहले ही कर चुकी है बरामद
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने कार के आगे मोटरसाइकिल लगा कर फायरिंग करके जान से मारने की कोशिश करने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बड़ा तालाब हनुमान मंदिर निवासी हंसराज उर्फ हंसु के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए जांचकर्ता एएसआई अजय ने बताया की सती कालोनी निवासी हरीश उर्फ हिमांशु ने शिकायत में कहा है कि सोमवार को वह अपने दोस्त सेक्टर-चार निवासी दीपक उर्फ भूरा, एम्पलाय कालोनी निवासी ईशान व अन्य के साथ कार में आइओसी चौक से राजेश पायलट चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए। मोटरसाइकिल पर पीछे धीरेन बैठा हुआ था और तीनों के पास हथियार थे। तीनों ने अपनी मोटरसाइकिल कार के आगे लगा कर कार को रोक लिया। इसी दौरान पीछे से सफेद रंग की कार में आए चांदपुर की ढाणी निवासी सुमित राठी व अन्य ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली हिमांशु की कनपटी को छूती हुई निकल गई। कार में आगे बैठे दीपक उर्फ भूरा को तीन गोली लगने से घायल हो गया।
माडल टाउन थाना पुलिस ने हिमांशु की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में आरोपियों की तलाश शुरू की थी। मामले में दो आरोपियों तुषार उर्फ तेजस्वी तथा चिराग को पहले ही गिरफ्तार करके तुषार उर्फ तेजस्वी से मामले में प्रयोग की गई कार बरामद कर चुकी है। शुक्रवार की शाम को पुलिस ने तीसरे आरोपी हंसराज उर्फ हंसु को गिरफ्तार कर लिया। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार किया जायेगा।
नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के मामले में दूसरी आरोपी गिरफ्तार
जाटूसाना थाना पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के मामले में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोटल खुर्द निवासी मधु यादव के रूप में हुई है। मामले में एक आरोपी पवन कुमार को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
जानकारी देते हुए जांचकर्ता ने बताया की गांव मोतला खुर्द निवासी कमलेश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव निवासी मनोज व जितेंद्र ने उसको बताया कि उनका दामाद पवन कुमार सेना में भर्ती कराता है। वह उसके बेटे आशीष को भी सेना में भर्ती करा देंगे। कुछ दिन बाद जितेंद्र व मनोज मधु को लेकर उनके घर आ गए। मधु ने बताया था कि सेना में नौकरी लगाने के लिए साढ़े आठ लाख रुपये लगेंगे। 20 दिसंबर 2020 से पांच फरवरी 2021 तक आरोपियों ने कमलेश से साढ़े आठ लाख रुपये ले लिए थे और सेना का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया था। फर्जीवाड़े का पता चलने पर कमलेश ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। कमलेश की शिकायत पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में शुक्रवार को आरोपी मधु को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करके सात दिन का पुलिस रिमांड पर लिया है।
लाखों रुपये की धोखाधड़ी का एक आरोपी गिरफ्तार
जिले के गांव काकोडिया निवासी एक व्यक्ति के साथ जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में बावल थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव राजियाकी निवासी रवि यादव के रूप में हुई है। जनवरी में दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ बावल थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में गांव काकोड़िया निवासी जय भगवान ने बतलाया था कि गांव धनौरा (चिल्हड़) निवासी स्वीटी व गांव राजियाका निवासी नीतू ने गांव बधराणा में 15 कनाल 13 मरला जमीन रवि यादव व अमीचंद के साथ मिलकर उनको 18 अक्टूबर 2017 में बेची थी। इसके लिए उन्होंने जमीन के लिए नकद व चेक के जरिए 43 लाख तीन हजार 750 रुपये भी दिए थे। जमीन की रजिस्ट्री बावल तहसील कार्यालय में कराई गई थी। इंतकाल दर्ज कराते समय उन्हें पता लगा कि स्वीटी व नीतू ने यह जमीन किसी अन्य व्यक्ति को भी बेची हुई है। आरोपियों ने धोखाधड़ी कर जयभगवान से 43 लाख 3 हजार 750 रुपये वसूल लिए थे। जयभगवान ने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो ब्याज सहित लौटाने का आश्वासन दिया था और बाद में रुपये लौटाने से इंकार कर दिया था। आरोपियों ने कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। तीन जनवरी को बावल थाना पुलिस ने जयभगवान की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने शुक्रवार की शाम एक आरोपी गांव राजियाकी निवासी रवि यादव पुत्र अमीचंद को गिरफ्तार कर लिया।
सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी साले को किया था प्रतिबंधित नशीला पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार
धारूहेड़ा थाना पुलिस ने सेक्टर-6 थाने में तैनात एसए को ड्यूटी में बाधा पहुचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजेश नगर धारुहेडा निवासी हरीश उर्फ रोहित उर्फ टोमवाला के रूप में हुई है
जानकारी देते हुए जांचकर्ता ने बताया की सेक्टर-6 थाने में तैनात एसए दिनेश कुमार ने शिकायत दी की 04 फरवरी को नगर निगम पालिका धारूहेड़ा को चेयरमैन शपथ समारोह में ड्यूटी पर था शपथ के बाद VIP जाने के पश्चात नगर पालिका चेयरमैन धारुहेडा श्री कंवर सिंह ने अपना रोड शो करना चालू कर दिया और में भी रोड शो में सबसे पीछे अपनी गाडी से कवरेज कर रहा था। जब रोड शो हनुमान मंदिर के सामने पहुंचा तो वहां पर गांजा बेचने वाला रोहित उर्फ हरीश पुत्र टोमचन्द नाई निवासी धारुहेडा मेरी गाडी के सामने आ गया और मुझे जान से मारने की धमकी दी तथा गाडी पर पथराव शुरू कर दिया मैं वहां से जान बचाकर भागने लगा जैसे ही गाड़ी भगाई गाडी के पिछे वाले शीशे पर मोटा पत्थर मारा व शीशा टूट गया तथा मेरी कमर व सिर पर शीशे व पत्थर लगे और कहने लगा तूने मेरी कल गांजा पकडवाया है मै तुझे नही छोडुगा रोहित का साला प्रिंयाक उर्फ राजा को पकडवाया था जो मुझे पहले भी जाने से मारने की धमकी दे मुझे सरकारी डयूटी समय ड्यूटी में बाधा डालने तथा गाड़ी पर पत्थर मारकर शीशा तोडने तथा इससे मेरी कमर व सिर पर चोट आई है। जो रोहित ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली है जिसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये। पुलिस ने दिनेश की शिकायत पर मामला दर्ज करके मामले में बीती रात आरोपी हरीश उर्फ रोहित उर्फ टोमवाला को गिरफ्तार कर लिया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें