ग्राम समाचार रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट: मंगलवार को उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं संस्थान स्वीकृति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सबसे पूर्व उपायुक्त माधवी मिश्रा ने जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत पूर्व में विद्यार्थियों को दिए गए लाभ एवं वर्तमान में लाभ देने हेतु प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। इस संबंध में जिला कल्याण पदाधिकारी ने उपायुक्त सहित समिति के अन्य सदस्यों को बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत पूर्व में कुल 6480 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध करा दी गई है जबकि वर्तमान में 19056 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्राप्त है। बैठक के दौरान उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा सहित समिति के अन्य सदस्यों के साथ प्राप्त आवेदनों के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। छात्रवृत्ति हेतु संस्थानों की स्वीकृति के संबंध में जिला कल्याण पदाधिकारी ने उपायुक्त सहित समिति के अन्य सदस्यों को जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2021- 22 में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने हेतु वर्तमान में 4 पोस्ट मैट्रिक संस्थानों ने पंजीकरण के लिए आवेदन दिया है जिसके उपरांत उपायुक्त ने समिति के सदस्यों के साथ संस्थानों की स्वीकृति हेतु चर्चा के उपरांत महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी सिविल सर्जन कार्यालय डॉक्टर एसपी सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक मयंक धर तिवारी, श्रम अधीक्षक दिनेश भगत, कोषागार पदाधिकारी राजेश कुमार, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्र सहित अन्य अन्य उपस्थित थे।
अमन राज के सौजन्य से:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें