ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के मडुआबरन गाँव में मंगलवार को एक जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेवा भारती के सचिव चंदन कुमार सिंह और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के रितेश रंजन के तत्वाधान में किया गया। जिसमें तकरीबन 70 महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से
बाल श्रम, बाल विवाह, बाल दुर्व्यापार से होने वाले नुकसान एवं इससे बचने के उपायों के बारे में बच्चों एवं महिलाओं के बीच साझा किया गया। साथ ही कोरोना से बचाव के बारे में बताया गया, हाथ धोने की विधि बताई गई, साथ ही सभी को मास्क, हैंड वाश एवं सैनिटाइजर दिया गया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें