ग्राम समाचार पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- गुरुवार को नेहरू युवा केंद्र गोड्डा के तत्वाधान में पथरगामा प्रखंड अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल मैदान पिपरा में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीयफुटबाल प्रतियोगिता हाय धूमधाम से संपन्न हो गया| बतौर मुख्य अतिथि मौके पर मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल जी और प्रखंड अंचलाधिकारी संतोष बैठा द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया गया| आज हुए फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बखड्डा केरवार की टीम ने अपना जीत का परचम लहराया वही कुमार्सी की टीम उप विजेता बना|, कबड्डी बालिका टीम में परस्पनी की टीम विजई रही| विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया|,मौके पर पंचायत समिति सदस्य रीता देवी ,सेवानिवृत टीचर मुनिलाल मरांडी,बहादुर महतो,दीपक कुमार दास,सुलोचना कुमारी,गायत्री कुमारी,गौतम,जीतकांत महतो,उज्जवल, अनील, बिरेंद्र,रविन्द्र महतो,केदार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
अमन राज:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें