ग्राम समाचार पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- गुरुवार को मनरेगा दिवस के अवसर पर पथरगामा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में प्रदान संस्था के द्वारा मनरेगा दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पिछले 2 दिनों से पंचायतों में मनरेगा दिवस को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
मनरेगा योजना के कार्य को सफल बनाने हेतु पडुआ पंचायत के केरवार ग्राम में मजदूरों एवं मेटों के द्वारा रैली का आयोजन किया गया, इस अवसर पर केरवार के मैदान में नाटक के माध्यम से मनरेगा कानुन के बारे में जागरूक किया गया। इस मैके पर पडुआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि, मां योगिनी महिला विकास संघ पथरगामा के अध्यक्ष कविता देवी एंव पानवती देवी, नागरिक सहायता केंद्र पथरगामा से लक्ष्मी, रेणु एंव प्रदान संस्था से राजेश यादव, परमानंद कुमार, चंदमुनि, लालचंद, नारायण, राहुल उपस्थित हुए।
अमन राज:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें