Pathargama News: रब्बी कर्मशाला का आयोजन किया गया



 ग्राम समाचार पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज गुरुवार को प्रखंड कृषि तकनीकी सूचना केंद्र पथरगामा में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग गोड्डा के निर्देशानुसार प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पवन कुमार कापरी की अध्यक्षता में प्रगतिशील किसानों के बीच एक दिवसीय रब्बी कर्मशाला का आयोजन किया गया| धर्मशाला में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ने कृषि आत्मा एवं उद्यान विभाग के तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी | उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना, मुख्यमंत्री कृषि ऋण माफी योजना, आत्मा द्वारा संचालित योजना यथा कृषक पाठशाला, कृषक गोष्ठी, प्रक्षेत्र दिवस, कृषक परिभ्रमण, कृषक प्रशिक्षण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन की विशेष जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि के लाभूको को केसीसी ऋण से आच्छादित करने की जानकारी भी दी| प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ने रबी फसल अरहर, चना, गेहूं, मटर,खेसारी, मसूर, तीसी एवं सब्जी में लगने वाले रोग एवं कीड़े मकोड़े की पहचान एवं उससे बचाव की जानकारी दी| पौधा संरक्षण केंद्र प्रभारी सत्यनारायण महतो द्वारा बीजोपचार की जानकारी देते हुए बताया कि फफूंद नाशक 2 ग्राम प्रति किलो बीज उपचारित करने के बाद कीटनाशक से बीज उपचार करने से पौधा की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है, जिससे रोक लगने की संभावना कम हो जाती है| पौधा संरक्षण कामदार सुभाष मुर्मू ने मिट्टी जांच के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मिट्टी की जांच करने से यह पता चलता है कि उसमें किस पोषक तत्व की कमी है और उस मिट्टी में फसल लगाने पर कितनी मात्रा में उर्वरक की जरूरत पड़ेगी| प्रगतिशील कृषक है अंसारी ने ऑर्गेनिक खेती के बारे में बताते हुए कहा कि ऑर्गेनिक खेती करने से पशुओं और मनुष्यों को रसायनिक खाद से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाया जा सकता है| मौके पर कृषक मित्र उत्तम कुमार चौबे, शशि कुमार भगत, कृषक संजय ठाकुर, कन्हाई मांझी, मनोरमा देवी, ललित हांसदा, मनोहर महतो मनीष कुमार मिश्रा, यमुना प्रसाद यादव, हेमंत कुमार साह, लक्ष्मण रविदास, जयदेव रविदास, ममता कुमारी आदि दर्जनों| कृषक मौजूद थे|

अमन राज:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें