Godda News: क्षेत्रीय सचिव के जन्मदिन को महा लोगिन डे के रूप में मनाया गया
ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- जिला अंतर्गत गुरुवार को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के बलबड्डा शाखा में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय सचिव नितेश कुमार मिश्रा का 34 वां जन्मदिवस महा लोगिन डे के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बैंक परिसर को गुब्बारे, रंगीन पेपर, तोरण तथा झालर से सुसज्जित रूप से सजाया गया था। नितेश मिश्रा के 34 वें जन्मदिवस पर बलबड्डा शाखा में 34 अटल पेंशन योजना, 34 प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, 34 प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, 34 से अधिक एटीएम कार्ड का वितरण, तथा 34 से अधिक केसीसी रिनुअल किया गया। नितेश कुमार मिश्रा द्वारा ग्राहकों के बीच डायरी तथा कैलेंडर वितरित किया गया। ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग समेत सभी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। श्री मिश्रा ने इसका श्रेय शाखा प्रबंधक तथा सभी साथियों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी साथियों ने मुझे इस असंभव लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया था। शाखा के सभी स्टाफ के अथक प्रयास के कारण यह लक्ष्य हासिल हो पाया है। महा लोगिन डे के मौके पर क्षेत्रीय सचिव नितेश कुमार मिश्रा द्वारा केक काटा गया। इसके बाद कर्मियों तथा ग्राहकों के बीच केक एवं मिठाइयां बांटी गई। शाखा प्रबंधक निखिल कुमार साह ने कहा कि नितेश मिश्रा बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। इन्होंने अपने कार्य कुशलता एवं मृदुल व्यवहार से सबका दिल जीत लिया है। वे ग्राहकों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। ग्राहक संतुष्ट रहें एवं समय पर बैंक कार्य हो इसको वे प्राथमिकता के तौर पर देखते हैं। वही बैंक कर्मचारी सर्वोत्तम ठाकुर तथा महानंद पंडित ने कहा कि सभी बैंक कर्मियों को उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने अपने कार्य कुशलता से बैंक प्रबंधन एवं ग्राहकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर एक मिसाल कायम किया है। बैंक सखी पूर्णिमा कुमारी ने श्री मिश्रा के सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि अपने कुशल अनुभवों से स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास किया है। मौके पर मिथुन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, प्रिंस कुमार, युधिष्ठिर, विभाष, ताहिर समेत कई खाताधारक उपस्थित थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें