ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- अंचलाधिकारी संतोष बैठक की अध्यक्षता में पथरगामा थाना में सरस्वती पूजा 2022 के आयोजन को लेकर थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई| बैठक में सरकार के द्वारा प्रस्तावित गाइडलाइन के बारे में बताया गया कि इस बार सरस्वती पूजा का आयोजन कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ किया जाएगा| सरस्वती की प्रतिमा 5 फीट से अधिक ऊंची नहीं होगी और मूर्ति चारों तरफ से ढकी रहेगी, पंडाल तीन तरफ से घिरा हुआ रहेगा, जिसमें बैरिकेडिंग लगा रहेगा, लोग पंडाल के बाहर से ही सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रतिमा का दर्शन करेंगे| पुजारी वॉलिंटियर और आयोजनकर्ता को वैक्सीनेटेड होना आवश्यक है| किसी भी उद्घाटन करता को आमंत्रित नहीं करने के साथ पंडाल के आगे स्वागत द्वार नहीं होना चाहिए तथा अनावश्यक रोशनी की सजावट नहीं होगी, सिर्फ सुरक्षा की दृष्टि से लाइट की व्यवस्था करनी है| पूजा के समय पुजारी, आयोजन कर्ता, वॉलिंटियर आदि को लेकर मात्र 25 व्यक्ति ही अंदर रह सकते हैं| सरस्वती पूजा के दौरान न तो मेला का आयोजन किया जा सकता है और ना ही प्रसाद का वितरण किया जा सकता है, साथ ही पंडाल का सैनिटाइजेशन करना होगा| ध्वनि प्रदूषण अधिनियम 2000 का अनुपालन करते हुए रात्रि 10:00 बजे के बाद केवल मंत्रोचार के लिए ही ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग किया जा सकता है| थाना प्रभारी के द्वारा रूट तय करा कर 3:00 बजे तक बिना जुलूस निकाले और ना ही बिना डीजे के प्रतिमा विसर्जन कर देना है| बताया गया कि पूजा पंडाल कंटेनमेंट जोन के बाहर बनाया जाना है साथ ही पंडाल को छोटा बनाना है अथवा सरस्वती की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित करना है| बैठक में शामिल लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा एवं कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोगी किया जाएगा| पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखते हुए उन पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास करते हुए प्रशासन का सहयोग किया जाएगा| मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल कुमार पुलिस निरीक्षक बलवीर सिंह, थाना प्रभारी बलिराम रावत, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नंदलाल भगत, डीएवी पब्लिक स्कूल के निर्देशक संतोष कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य राजकुमार शर्मा, राजेश टेकरीवाल आदि कई लोग मौजूद थे|
अमन राज:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें