ग्राम समाचार, मानगढ़:- मेहरमा प्रखण्ड के मानगढ़ गाँव में सड़क चौड़ीकरण जमीन को लेकर ग्रामीणों ने मैनाचक मुख्य मार्ग सड़क को किया जाम! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि झारखंड सरकार द्वारा संचालित किये जा रहे ग्राम सड़क योजना के तहत् मानगढ़ गाँव में सड़क चौड़ीकरण के लिए ग्रामीणों की निजी जमीन जाने पर, ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा है मुआवजे की माँग, एवम् मैनाचक मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम! वहीँ बताया गया कि इसकी सूचना मिलने पर मेहरमा प्रखण्ड के आंचलाधिकारी सुनील कुमार, एवम् अन्य प्रशासन को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुँच कर इस जाम को हटाया गया! हालाँकि सीओ साहब ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण को लेकर ग्रामीण के एक युवक का जमीन जाने के क्रम में उनके परिवार को सरकारी मुआवजा मिला! वही दूसरे पक्ष के एक और ग्रामीण का जमीन जाने के क्रम मे मुआवजा नहीं मिला! जो कि ग्रामीण नाराज थे! वहीँ ग्रामीणों ने बताया कि इन्हे भी सरकारी मुआवजा मिला जाए! जिसको लेकर सभी ग्रामीणों ने ने मिलकर मैनाचक मुख्य मार्ग सड़क को लगभग आधे घंटे जाम कर दिया! एवम् प्रखण्ड के सीओ ने आकर इस जाम को हटाया गया!
संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार!
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें