ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के नीलगढ़ी गांव बैंड बाजे के साथ पहुंच पंजवारा थाना में दर्ज एक हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया। इसकी जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि
थाना में दर्ज कांड संख्या 49/21 के फरार प्राथमिक आरोपी राहुल यादव,पुष्पेंद्र यादव, प्रदीप यादव के घर थाना पुलिस द्वारा बैंड बाजे के साथ पहुंच इश्तेहार चिपकाया गया है। कार्रवाई में थाना के एसआई मुकलेश कुमार, एएसआई मनोज सिंह दल बल के साथ मौजूद रहे।
ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें